स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानिए १० रोचक बातें

15 अगस्त 1947 एक आजाद हिंद कि सुबह




नमस्कार दोस्तों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट नॉलेज बेस दुनिया पर । जैसा कि हम सभी जानते हैं की 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश साम्राज्य के राजशाही अधीनता से आजाद हुआ था। उसी दिन से प्रतिवर्ष इस दिन को स्वतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं। यह दिन भारतीय नागरिकों के लिए बहुत ही अहम दिन है। हमारे भारतीय लोग एकता के स्वर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लाल किले के लाहौरी गेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधन करते हैं। इस दिन की अनेक विशेषताएं हैं लेकिन आज हम बात करेंगे स्वतंत्रता दिवस की १० रोचक बातों के बारे में चलो शुरू करते हैं।


१. स्वतंत्रता से पहले स्वतंत्रता दिवस
क्या आप सभी जानते हैं कि हमें जब स्वतंत्रता की प्राप्ति नहीं हुई थी यानी 15 अगस्त 1947 से पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज घोषणा की और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया। और कांग्रेस ने 1930 और 1950 के बीच 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया। आजादी से पहले इस तरह के स्वतंत्रता दिवस का आयोजन भारतीय नागरिकों के बीच राष्ट्रवादी ईंधन झौंकने के लिए किया जाता था व स्वतंत्रता देने पर विचार करने के लिए ब्रिटिश सरकार को मजबूर करने के लिए भी किया गया।
२. आजादी से पहले भारत का नाम ब्रिटिश भारत
आजादी से पहले स्वतंत्र भारत को ब्रिटिश भारत के नाम से जाना जाता था। क्योंकि भारत सरकार अधिनियम 1858 के अनुसार भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज(ब्रिटिश क्राउन) अर्थात् ब्रिटेन कि राजशाही के अधीन हो गया।
३.स्वतंत्रता दिवस का दिन 15 अगस्त ही क्यों चुना गया



भारत के प्रथम गवर्नर वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने निजी तौर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए 15 अगस्त का दिन तय किया। इसी दिन को वह अपने कार्यकाल के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानते थे। उन्होंने सत्ता हस्तांतरण की तारीख के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह 15 अगस्त को चुना।
४. आजादी 15 को मिली लेकिन तिरंगा 16 को फहराया
भारत को आजादी तो 15 अगस्त को मिल गई थी लेकिन तिरंगा 16 अगस्त को लाल किले पर फहराया था। यह पहली बार और आखिरी बार ही था।
५. 15 अगस्त 1947 को राष्ट्रगान नही था
स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त 1947 वाले दिन राष्ट्रगान नहीं था हालांकि जन-गण-मन 1911 में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिख चुका था लेकिन राष्ट्रगान 1950 में बनाया गया।
६.भारत की आजादी की घोषणा ट्रस्ट विद डेस्टिनी भाषण से की
भारत की संविधान सभा ने नई दिल्ली में संविधान हॉल में 14 अगस्त को 11:00 बजे अपने पांचवे सत्र की बैठक की, सत्र की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। इस सत्र में जवाहरलाल नेहरू ने भारत की आजादी की घोषणा करते हुए ट्रस्ट विद डेस्टिनी नामक भाषण दिया। यह भाषण 20 वी सदी के महानतम भाषणों में से एक माना जाता है।

भविष्य हमें बुला रहा है। हमें कहाँ जाना चाहिए और हमें क्या करना चाहिए, जिससे हम आम आदमी, किसानों और श्रमिकों के लिए स्वतंत्रता और अवसर ला सकें, हम निर्धनता मिटा, एक समृद्ध, लोकतान्त्रिक और प्रगतिशील देश बना सकें। हम ऐसी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संस्थाओं को बना सकें जो प्रत्येक स्त्री-पुरुष के लिए जीवन की परिपूर्णता और न्याय सुनिश्चित कर सके? कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकता जब तक उसके लोगों की सोच या कर्म संकीर्ण हैं।

— ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण के अंश, जवाहरलाल नेहरू

७. 15 अगस्त 1947 को गांधीजी किसी भी अधिकारिक घटनाओं में शामिल ना हुए
महात्मा गांधी के नाम के साथ लोगों ने इस अवसर को मनाया। लेकिन खुद गांधी जी ने किसी भी अधिकारिक घटनाओं में कोई हिस्सा ना लिया।वह उस समय कोलकाता में हो रहे दंगों को शांत करने पहुंचे और उस दौरान यह 24 घंटे उपवास भी रहे।
८. स्वतंत्र भारत से पहले प्रधानमंत्री बोस




इस फोटो में सुभाष चंद्र बोस और जापान के उस समय के प्रधानमंत्री तोजो दिख रहे हैं। यह फोटो 1944 की है। 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने आजाद भारत की पहली सरकार बना ली थी, इस सरकार में सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री थे। इस सरकार ने 9 देशों के साथ कूटनीतिक संबंध भी बनाये।
९. स्वतंत्रता संग्राम में दो गांधी प्रसिद्ध थे


अब्दुल गफ्फार खान को लोग फ्रंटियर गांधी और बच्चा खान के नाम से जानते थे। इस फोटो में गांधी जी के साथ अब्दुल गफ्फार खान है। अब्दुल गफ्फार खान भी गांधी जी की तरह अहिंसा के रास्ते पर चलते थे। अब्दुल गफ्फार को फ्रंटियर गांधी नाम गांधी जी के एक दोस्त ने दिया था।
१०. 15 अगस्त को यह देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस
दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त 1945 को आजाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त 1960 को आजाद हुआ। यह सभी देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय डाक सेवा डाक टिकट प्रकाशित करता है। और इंटरनेट पर 2003 के बाद गूगल अपने भारतीय होम पेज पर एक विशेष गूगल डूडल के साथ स्वतंत्र दिवस मनाता है।
आज के लिए इतना ही पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद और यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताना। और नॉलेज बेस आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट सब्सक्राइब करें।
आप सभी अच्छे रहे यही आशा के साथ फिर मिलेंगे एक अच्छे आर्टिकल्स के साथ।
धन्यवाद और गुड बाय।


Comments